फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश होने से खराब हो रही धान की फसल

Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में बारिश होने से धान की फसल हो रही खराब। संवाद - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में दो दिन से मौसम बदल गया है। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे धान की खेती खराब हो रही है। रबी फसल की बुवाई का कार्य भी पिछड़ गया। इससे किसान चिंतित हैं। नगर क्षेत्र में इस बार धान की अच्छा पैदावार हुई। कई किसान धान की कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। बारिश और हवा चलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई स्थानों पर खेतों में लगी फसल गिर गई। परसोहन गांव के किसान रोहित यादव ने बताया कि बड़ी मेहनत से धान की फसल तैयार हुई है। बारिश होने से धान के लगे पौधे गिर गए हैं। मुड़िला मिश्र गांव के किसान भारत प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बारिश होने से रबी की फसल की बुवाई का कार्य भी अब पिछड़ जाएगा जबकि फुलपुर राजा गांव के किसान बजरंगी, संजय, पप्पू, रामदीन, राम लोटन आदि ने बताया कि अगेती धान की फसल की बाली लेकर खड़ी थी जो कुछ दिनों में पकने वाली थी । बारिश के कारण फसल खेत में गिर कर लेट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें