फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशा और संगिनी के कार्यों की हुई समीक्षा

Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंवा सीएचसी पर मासिक क्लस्टर बैठक में टीकाकरण समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा
विज्ञापन

टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोगियों की खोज में आ रही समस्याओं की ली जानकारी
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के सभागार में बृहस्पतिवार को आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं की मासिक क्लस्टर बैठक हुई। अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने की। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पिछले एक माह में किए गए स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की खोज समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही इन अभियानों के दौरान कार्यकर्ताओं के सामने आ रही समस्याओं और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीपीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में किसी तरह की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में राजेश कुमार, संगिनी अनीता पांडेय, राजश्री, बेबी नसरीन, संगीता, परमेश्वरी, उषा और प्रेमशीला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें