सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान ( एसआईआर ) कार्य को गहनता से करने के सपा के प्रांतीय कमेटी के जिले के पदाधिकारियों को ब्लाॅकवार जिम्मेदारी सौंपी है। इससे किसी भी मतदाता नाम वोटर लिस्ट में न छूटने पाए और वे उसमें आने वाली दिक्कतों का समाधान करा सकें।
यह जानकारी सपा के जिला महासचिव कमरुज्ज्मा खान ने देते हुए बताया कि सपा प्रदेश कमेटी के सचिव अजय चौधरी डुमरियागंज ब्लाॅक, प्रदेश सचिव विभा शुक्ला बांसी ब्लाॅक, प्रदेश सचिव अफसर रिजवी इटवा, प्रदेश सचिव इंजीनियर रामफेर यादव अंशू नौगढ़, प्रदेश सचिव बेचई यादव लोटन बाजार, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती बढ़नी, प्रांतीय कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेश चंद्र यादव खेसरहा, कमाल अहमद खान शोहरतगढ़, इंद्रासना त्रिपाठी भनवापुर और विशेष आमंत्रित सदस्य चंद्रमणि यादव उसका बाजार एवं पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह को मिठवल ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। यह लोग संगठन के बीएलए और सेक्टर प्रभारी से मिलकर एसआईआर के कार्य को सही ढंग से कराएंगे, जिससे पार्टी समर्थक किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में न छूटने पाएं।