फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौके पर जाकर कराएं भूमि विवाद का निपटारा

Sun, 25 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार थाने में लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन। संव - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, मौके पर निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

भूमि विवाद, वरासत और अवैध कब्जे के मामलों में लापरवाही न बरतने की हिदायत
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाने में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों को भूमि विवाद, वरासत और बंटवारे से संबंधित मामलों का मौके पर जाकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को नाली, चकमार्ग, जमीन के बंटवारे, अवैध कब्जे और पट्टे से संबंधित प्रकरणों में शिकायतकर्ता की मौजूदगी में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद का समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवादों में लड़ाई-झगड़ा न करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर करेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें