फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिकता के आधार पर करें किसानों की समस्याओं का निस्तारण

Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस को संबो​धित करते डीएम ​शिवशरणप्पा जीएन। स्रेात विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- विकास भवन के अंबेडकर सभागार में किसान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में दें, ताकि उनके निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसान दिवस में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। कहा कि किसानों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, खाद-बीज, दवाओं और सिंचाई से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों और लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर, एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें