फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : सड़क, नाली की बदहाली का मुद्दा उठाया

Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम न्यायिक गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 34 फरियादी पेश होकर समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तीन दिन की समय सीमा निर्धारित की गई। मिठवल विकास क्षेत्र के हर्रेया प्रथम गांव के ग्रामीणों ने सड़क, नाली और जल निकासी की बदहाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मोहम्मद जावेद व सौरभ श्रीवास्तव के दिए गए संयुक्त प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जर्जर सड़कों और जल निकासी के अभाव में गांव में स्थाई जलभराव रहता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में उदासीनता और संभावित अनियमितता की जांच की मांग की है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच कर समाधान का आश्वासन दिया तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही। कार्यक्रम में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, बीडीओ मिठवल सौरभ पांडेय, बीडीओ खेसरहा अमित सिंह, बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी, नगरपालिका ईओ जय प्रकाश यादव, पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें