- बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस के बीच आठ-आठ फेरे, 18 कोच की अनारक्षित ट्रेन
- बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे बढ़नी से रवाना होकर शनिवार सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी मुंबई
बढ़नी। दिवाली और छठ पर्व पर मुंबई से घर आने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन की सुविधा दी है। बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन से सिद्धार्थनगर के साथ आसपास के जिलों और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। त्योहार के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करा रही है।
रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। बढ़नी से इसका प्रस्थान समय शाम 7:45 बजे निर्धारित है। ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ के बाद बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य और शयनयान श्रेणी के कुल 16 कोच के साथ दो एसएलआर कोच सहित कुल 18 कोच लगाए गए हैं। यह सेवा अनारक्षित है।