फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर जाने वालों को राहत, अयोध्या व वाराणसी रूट पर बढ़े बसों के फेरे

Tue, 20 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थ नगर पर यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दशहरा और दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर डिपो से वर्तमान में 64 बसों का संचालन होता है। त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुसार अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। त्योहारों के दौरान नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग घर लौटते हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर दर्शन और परिवार के साथ घूमने जाने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है। इससे बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगता है। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं ताकि यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें