फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ‘तीसरे’ के दखल से दरक रहे रिश्ते..जिंदगी नेस्तानाबूद

Fri, 07 Nov 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्यार, भरोसे और रिश्तों के बीच का संतुलन जब डगमगाता है तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है, इसका उदाहरण बुधवार रात खेसरहा थाना क्षेत्र में सामने आया। सात फेरे लेने वाली पत्नी को दुत्कार कर कभी जिसे अपना कहा था, उसे छोड़कर प्रेमिका के साथ चला गया। पत्नी से नफरत करने लगा। बच्चों का दुलार छोड़ दिया।
विज्ञापन

मगर जिसके लिए यह सबकुछ किया, उसी प्रेमिका ने भरोसे का कत्ल कर उसे आग में झोंक दिया। दिल दहला देने वाली इस वारदात ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, यह जिले के लिए नया मामला नहीं था, इस प्रकार के खौफनाक घटनाएं पहले भी यहां सामने आ चुकी हैं।
इससे एक सप्ताह पहले डुमरियागंज में पेट्रोल डालकर पति को जलाने की वारदात और उससे पहले ढेबरुआ थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर बलरामपुर ले जाकर पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ चुका है। लगातार जिले में इस प्रकार वारदातों पर समाजशास्त्री इसे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बढ़ते दखल और सामाजिक ताने-बाने में बदलाव को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, विधि विशेषज्ञ इस प्रकार की वारदात को सोची समझी साजिश और गंभीर अपराध बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार के मामलों में पुलिस की तेज गति से कार्रवाई, विवेचन और जल्द सजा दिलाने पर जोर देना चाहिए।
एक सप्ताह पहले डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 50 साल के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। दो दिन जिंदगी मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। रिश्ते में दरार और रोज होने वाली तकरार के बीच इस वारदात के होने की बात सामने आई थी। इस घटना में पत्नी पर घर रन हत्या का केस पंजीकृत किया गया और वह सलाखों के पीछे गई है।
पत्नी ने धोखा देकर उतारा मौत के घाट: कुछ माह पहले ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने खुद से कम उम्र की महिला से प्रेम विवाह कर लिया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन मानने वाले पति के पीठ के पीछे महिला का बलरामपुर के एक ही ट्रेन में आवागमन के दौरान चक्कर चला और दोनों के बीच प्रेम इतना प्रगाढ़ हुआ कि पति को दरकिनार करने की ठानी।
योजना तैयार कर बलरामपुर घूमने के बहाने पति को लेकर घर से निकली महिला ने एक होटल में बुखार की दवा की बात कहकर उसे नशीली दवा खिला दी। बेहोशी की हालत में उसे नदी में धक्का देकर गिरा दिया। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। जांच में महिला की भूमिका सामने आई और आरोपी महिला और प्रेमी पकड़े गए। दोनों सलाखों के पीछे हैं।
पत्नी और बच्चों को दुत्कार गौर से प्यार में चली गई जान : खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव में सामने आया, जहां शादीशुदा व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर गांव की ही एक शादीशुदा महिला और उसकी दो बेटियों की मां से लेकर कुछ साल पहले चला गया। परिवार से नाता तोड़ने वाला व्यक्ति गांव पहुंचा, लेकिन रिश्ते उसके कमजोर नहीं हुए थे। अधिक विश्वास में आता-जाता रहा।
नतीजा बुधवार रात घर से उसे महिला के घर खाना खाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन उसके घर से जब निकला तो आज का गोला बनकर बाहर आया चीख पुकार मची खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां वह जिंदगी से जंग हार गया। प्यार में आक्रोश के शिकार व्यक्ति को न प्यार मिला और न ही जिन्हें दुलार देना था, उन्हें दुलार ही दे पाया बल्कि दुत्कारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें