डुमरियागंज। थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता और उपनिरीक्षक मनोज पटेल के मौजूदगी में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनी गई। इसमें राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत पहुंची।
एसडीएम ने जनसुनवाई करते हुए बताया कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से जाकर मामले का निस्तारण करें।
वही, भवानीगंज थाना परिसर में नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह और थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें राजस्व से जुड़े चार मामले आए, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष तीन मामलों को संबंधित को निस्तारण के लिए दिया गया।
नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने अधीनस्थों से शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द और गुणदोष के आधार पर किए जाने की बात कहीं, ताकि पीड़ितों को बार-बार चक्कर न काटना पड़े।
इस दौरान राजेश कुमार, देवेंद्र राठौर, अंबिकेश सिंह, प्रवेश शुक्ला, देवेश तिवारी, राज प्रताप, अंकुश चौधरी मौजूद रहे।