फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रवि ने जीता गोल्ड मेडल

Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप के गोल्डमेडलिस्ट रवि प्रकाश द्विवेदी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बांसी। ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बांसी नगर के रवि प्रकाश द्विवेदी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून में 17 और 18 जनवरी को आयोजित आठवीं इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांसी के आर्य नगर निवासी रवि प्रकाश द्विवेदी ने यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

इनके पिता स्व. आद्या प्रसाद द्विवेदी रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी में शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं। रवि प्रकाश द्विवेदी वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। इस उपलब्धि पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश त्रिपाठी, अमित कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें