ताइक्वांडो चैंपियनशिप के गोल्डमेडलिस्ट रवि प्रकाश द्विवेदी। स्रोत विज्ञप्ति
बांसी। ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बांसी नगर के रवि प्रकाश द्विवेदी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून में 17 और 18 जनवरी को आयोजित आठवीं इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांसी के आर्य नगर निवासी रवि प्रकाश द्विवेदी ने यह कामयाबी हासिल की है।
इनके पिता स्व. आद्या प्रसाद द्विवेदी रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी में शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं। रवि प्रकाश द्विवेदी वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। इस उपलब्धि पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश त्रिपाठी, अमित कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल पांडेय आदि ने बधाई दी है।