उसका बाजार। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे कोटेदारों में खुशी है। कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राज नारायण पांडेय ने कहा कि इससे कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी। कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। लाभांश वृद्धि से कोटेदारों की आजीविका का संवर्धन हुआ है। नई ई-पॉस मशीनों और सिंगल-स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी से बिचौलिए खत्म हुए हैं। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। क्षेत्र के राजधर पांडेय, संजय श्रीवास्तव, मकसूद, संजय पासवान, उदयभान चौबे आदि कोटेदारों ने खुशी व्यक्त की है।