फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शह-मात के खेल में रतन सेन के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 25 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के तिलक इंटर कालेज बांसी में शतरंज प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बांसी। जनपद व मंडलीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को तिलक इंटर कॉलेज बांसी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी कृष्ण करुणाकर और तिलक इंटर कॉलेज बांसी के प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मेंद्र मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के कुल सात विद्यालयों ने प्रतिभा किया प्रतियोगिता में कुल 60 बालक बालिकाओं ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम 19 वर्षीय बालक में प्रथम स्थान अंगद विश्वकर्मा रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, द्वितीय स्थान कमलेश प्रजापति रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तृतीय स्थान अंशुल तिलक इंटर कॉलेज बांसी रहे। 17 वर्ष बालक में प्रथम अभी कुमार गौंड रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, द्वितीय स्थान आदित्य पांडे रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तृतीय स्थान साहुल राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी को मिला। 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक गौतम बेसिक शिक्षा परिषद, द्वितीय स्थान शौर्य तिलक इंटर कॉलेज बांसी, तृतीय स्थान सौरभ तिलक इंटर कॉलेज बांसी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें