फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी कर रही कटान अमरिया के ग्रामीण भयभीत

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका के अमरिया गांव कटान स्थल को दिखाते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उसका बाजार। राप्ती नदी की तेज धारा से अमरिया गांव के किनारे हो रही कटान के कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव की तरफ नदी तेजी से कटान कर रही है। यदि समय रहते इस पर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ बाढ़ का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

गांव के अशोक तिवारी, दयाशंकर तिवारी, गौतम साहनी, सैलाब साहनी, मेघ साहनी, भगवती साहनी, शुभकरण यादव, लगन साहनी, निरहू निषाद ने बताया कि पिछले दो वर्ष में राप्ती नदी कटान करते हुए गांव के करीब आ रही है। पहले यह आबादी सी लगभग तीन सौ मीटर दूर बहती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान स्थल पर बोल्डर लगाकर कटान रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें