डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैदोलागढ़ बनजरहवां मे राप्ती नदी की कटान से किसान चिंतित, नहीं हो र
- फोटो : संवाद
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र के बैदोलागढ़ बंजरहवा घाट होकर गुजरी राप्ती नदी बैदोला गांव के करीब तेजी से कटान कर रही है। इससे स्थानीय किसान चिंतित हैं। कई किसानों की धान की फसल नदी में विलीन हो चुकी है। वहीं श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, कुटी और समय माता मंदिर कभी भी कटान की जद में आ गया है। इनके भी नदी में विलीन होने का खतरा मंडरा रहा है। बैदोला में पिछले तीन दिन से राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। वहां पर लगे दर्जनों पेड़-पौधे नदी में विलीन हो चुके हैं। किसान बलराम साहनी का दो बीघा और मनोहर का डेढ़ बीघा धान की फसल कटान में कट कर नदी में समा चुकी है। कृष्ण प्रमाणी मंदिर के महंत सेवादास ने नदी की कटान की रोकथाम को लेकर मौके पर बोल्डर और बालू की बोरिया लगवाने की मांग की है।
गांव के अजय शर्मा, अमित कुमार, अशोक और मनोहर ने तहसील प्रशासन से कटान की रोकथाम को लेकर ठोस उपाय किए जाने की मांग की है। डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कटान की सूचना मिली है। मौके का निरीक्षण कर कटान की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।