बांसी। खेसरहा थाने की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को विष्णु निवासी भलुआ खदरगड्डी को टैक्सी स्टैंड खेसरहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।