इटवा क्षेत्र के बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई के बारे में जानकारी देते अभाविप के राहुल चौरसिया। स्र
इटवा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई की ओर से बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर गर्ल्स एजुकेशनल एकेडमी में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाविप प्रांत स्कूली कार्य सह-संयोजक राहुल चौरसिया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी केवल एक ऐतिहासिक पात्र नहीं बल्कि भारतीय समाज में महिला शक्ति का जीवंत प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और त्याग से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।