फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में सीता स्वयंवर से रावण वध तक की लीला का मंचन

Wed, 04 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के धुसुरी उर्फ शंकरगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- धुसुरी उर्फ शंकरगढ़ की रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण, लंका दहन और राम-रावण युद्ध का किया जीवंत मंचन
विज्ञापन

- रावण वध के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मेले में उमड़ी भीड़
चिल्हिया। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के धुसुरी उर्फ शंकरगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार रात सीता स्वयंवर, सीता हरण, सुग्रीव-राम मित्रता और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। मंगलवार को कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
सोमवार रात मंचन की शुरुआत सीता स्वयंवर के प्रसंग से हुई। भगवान श्रीराम की ओर से शिव धनुष भंग करने और माता सीता के साथ विवाह का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद रावण द्वारा माता सीता के हरण, वन में श्रीराम की व्याकुलता और हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से मित्रता के प्रसंगों का मंचन हुआ। हनुमान जी की ओर से लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेले के दौरान रामलीला में युद्ध प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध दिखाया गया। इसके बाद कुंभकरण वध, मेघनाद वध और अंत में रावण वध का मंचन हुआ। रावण वध के साथ ही मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला और मेले को देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लोगों ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। धार्मिक आयोजन के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें