फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 800 और 1500 मीटर दौड़ में राजन और संध्या अव्वल

Sat, 31 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर महोत्सव के तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिता में शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के 800 व 1500 मीटर दौड़ में राजन और संध्या साहनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव के खेल प्रांगण में हुआ, इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शोहरतगढ़ विजेता रही।प्रतियोगिता में एथलीट के कुल नौ इवेंट में 245 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में संदेश प्रथम स्थान, सत्येंद्र द्वितीय स्थान व करण यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में मोनिका प्रथम स्थान, रोशनी द्वितीय स्थान और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम स्थान, गुड्डू द्वितीय और करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ज्योति प्रथम स्थान, नंदिनी द्वितीय और मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अनूप प्रजापति ने प्रथम, महिला वर्ग में संध्या साहनी ने प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 मीटर पुरुष वर्ग के दौड़ में राजन यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें