शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एकड़ेंगा भावपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता किया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं और छात्राएं जुल्म व अत्याचार को दबाने की बजाए हेल्पलाइन की मदद लेकर उन्हें सबक सिखाएं। इससे अपराध पर लगाम लग सके और उनके हौसले धराशायी हो सकें।
उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं व छात्राएं महिला हेल्पलाइन नंबर अपने पास अवश्य रखें और घर से बाहर निकलते समय महिला हेल्पलाइन नंबर अवश्य रखें। एसआई राजकुमार यादव ने कहा कि महिलाएं हर कार्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर होती जा रही हैं। इस दौरान अविनाश सिंह, पवन मौर्य, उर्मिला, शोभा भारती, अंबिका नीलम मौर्या, संगीता मौर्या मौजूद रहीं।