फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश ने दी कुछ देर की राहत फिर सताने लगी उमस भरी गर्मी

Sat, 06 Sep 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बरसात होने से सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से तेज धूप से पड़ रही गर्मी से शनिवार को हुई बारिश से राहत मिल गई। तापमान बढ़ने से उमस बरकरार रही। धूप कम हाेने से सड़कों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से सभी परेशान थे। तेज धूप होने से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही थीं। वहीं बारिश न होने से उमस भी परेशान कर रही थी। गर्मी बढ़ने से किसानों का धान की फसल भी सूखने लगी थी। शनिवार को हुई बारिश ने जहां तेज धूप से लोगों को राहत दी, वहीं किसानों की फसलों को भी संजीवनी मिल गई। गर्मी और उमस से बारिश के बाद फौरी राहत जरूर मिली, लेकिन लगभग 30 मिनट के बारिश फिर हालात वैसे ही हो गए और उमस सताने लगी। बारिश होने के बाद सड़क पर चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें