फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से मिली राहत, शहर में धूप से गर्मी बरकरार

Tue, 09 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तेज धूप में शहर के अशोक मार्ग पर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दुपट्टे से सिर  को ढक कर घर जात
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना हैं। धूप-छांव का मौसम अभी बना रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। पूरे दिन तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान में एक-एक डिग्री वृद्धि होने से लोग को उमस भी बढ़ गई। दोपहर के समय लोगों को कूलर, पंखा व एसी से भी राहत नहीं मिल पाई। तीखी धूप ने लोगों काे घरों में कैद रहने पर मजबूर किया। गर्मी का आलम ऐसा रहा कि मई-जून जैसी तपन और उमस लोगों को सता रही थी। पूरे दिन हवा नहीं चलने से यह गर्मी और भी प्रचंड रूप ले रही थी। वहीं दोपहर दो बजे के बाद लोटन व बर्डपुर क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं फसल में पानी लगने से किसानों के भी चेहरे भी खिल उठे। वहीं शहर में पूरे दिन उमस व तपन से लोगों परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें