फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश-बादलों की आवाजाही से गर्मी से मिली राहत

Thu, 18 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बरसात में भीगते जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह से राहत मिल गई है। वहीं क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, उसके बाद बारिश शुरू हो गई, लेकिन करीब नौ बजे से आसमान साफ हो गया। बादलों की आवाजाही रही लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे ऑफिस सहित अन्य कार्यों के लिए आने जाने वाले लोगाें को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश बंद होने से विद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक रही, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद एक बार फिर बरसात होना शुरू हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बरसात होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें