फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समिति खुलने से पहले लगी कतार...फिर भी नहीं मिली खाद

Thu, 04 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर को खाद लेने के लिए लोगों की लगी भीड़ - फोटो : मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचेहरी में एसआईआर फार्म संकलित करते बीएलओ।
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर यूरिया और डाई खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को समिति द्वारा समय से खाद नहीं मिल पा रही है। इससे वह अपने खेत की बुवाई समय से नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार सुबह से लाइन लगाने के बाद भी बिना खाद के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान शांति देवी, चांदनी, सीमा, सुनीता, आरती, रामरतन यादव, पृर्थी, राम अधारे आदि किसानों ने बताया कि हम लोग 10 दिन से यूरिया एवं डाई के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं पर समिति पर उपलब्ध होने के बाद भी हम लोगों को खाद समय से नहीं मिल पा रही है। जब पता चला कि समिति पर खाद बंटेगी तो हमने सुबह से लाइन में लगा ली और समिति के खुलने का इंतजार करने लगे। मगर समिति खुलने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई।
वहीं बुधवार को एडीओ क्वापरेटिव प्रदीप कुमार ने एक-एक बोरी खाद का वितरण शुरू किया, लेकिन किसान एक बोरी का विरोध करने लगे, जिसके बाद खाद वितरित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें