डुमरियागंज। विगत वर्षों की तरह इस बार भी दीपावली के उपलक्ष्य में भानपुररानी गांव में दो स्थानों पर मां लक्ष्मी पूजा समारोह का आयोजन किया गया है। शनिवार की रात से मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के आंख के पट्ट खुलने के साथ ही पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा समारोह का शुभारंभ हो जाएगा।
यह जानकारी अमन चैन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन यम द्वितीया (भैया दूज) के दिन भानपुररानी गांव स्थित भुवनेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे में पूरे विधि-विधान से किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से मां लक्ष्मी पूजन समारोह में शामिल होने की अपील की है।