फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएलओ को जल्द उपलब्ध कराएं अपने एसआईआर प्रपत्र

Fri, 28 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज स्थित पीआईसी बूथ पर एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार। स्रोत विज्ञ​प्त
विज्ञापन
-डुमरियागंज में चल रहे एसआईआर फीडिंग कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

डुमरियागंज। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को समय से पूरा करने के लिए तहसील प्रशासन जोर लगाए हुए है। इस क्रम में शुक्रवार को डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने पीपुल्स इंटर काॅलेज और कम्पोजिट उच्च जूनियर हाईस्कूल बैदोलागढ़ में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया गया। मतदाताओं से मिलकर एसआईआर सर्वे फार्म जल्द से जल्द अपने-अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा करने की अपील की, जिससे सभी फार्म की समय से फीडिंग की जा सके। एसडीएम राजेश कुमार ने पीपुल्स इंटर काॅलेज डुमरियागंज स्थित कैंप में भाग संख्या 183, 184, 185, 186, 187, 188, 189 व 190 के बीएलओ की ओर से जमा करवाए जा रहे गणना प्रपत्र की समीक्षा भी की और फीडिंग कार्य में तेजी लाने के बीएलओ को निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल बेदौलागढ़ में बूथ संख्या 192, 193, 194 के बीएलओ से मिलकर एसआईआर कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें