ढेबरुआ। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में नगर पंचायत बढ़नी में जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने कस्बे के माल गोदाम रोड पर रैली निकालते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई और केंद्र सरकार से कड़ा रुख अपनाने की अपील की। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, जिन पर विश्व समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए। शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई इस रैली में लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए पीड़ितों के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।
उनके साथ भाजपा नेता राजकुमार उर्फ राजू शाही, त्रियुगी अग्रहरी, सिद्धार्थ पाठक, ध्रुव चतुर्वेदी, भाजपा नेता कन्हैया मित्तल, गणेश अग्रहरि, मुन्नू मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।