फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वित्तविहीन शिक्षकाें की सुनीं समस्याएं

Sat, 20 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव शनिवार को बढ़नी ब्लाॅक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में पहुंचकर वित्त विहीन शिक्षकों से मिलकर समस्याएं सुनीं। पठन-पाठन की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने शिक्षकों से आगामी शिक्षक निर्वाचन चुनाव में मतदाता बनने की अपील भी की।
विज्ञापन

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले आगामी चुनाव में सभी शिक्षक मतदाता बनें और सपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में वित्त विहीन शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जाता है। इसके लिए मैं लगातार सदन में आवाज उठाता हूं। उन्होंने कहा कि 2007 में वित्त विहीन शिक्षकों को चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें