शाहपुर। नगर पंचायत व थाना डुमरियागंज के राजेंद्र नगर निवासी अब्दुल कादिर तथा शाहिद पर मारपीट को लेकर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसी वार्ड के रहने वाले नियामतुल्लाह ने तहरीर देते हुए दोनों पर आरोप लगाया था कि उनके व वार्ड वासियों की शिकायत पर इनके अतिक्रमण को प्रशासन ने गिरा दिया था। इसको लेकर दोनों ने एक रात मुझ पर घात लगाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।