फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहली बार बकाया बिजली बिल में ब्याज के साथ मूलधन पर भी मिलेगी छूट

Sun, 23 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बिजली निगम ने बकाया जमा करने में लंबे समय से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पहली बार बिजली निगम की ओर से न केवल ब्याज और अधिभार में छूट दी जा रही है बल्कि बकाया मूलधन पर भी विशेष रियायत देने का निर्णय लिया गया है। इस कदम की उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए घोषणा की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी बांसी विद्युत खंड के एसडीओ दशरथ राम ने गोनहा ताल चौराहा पर बिजली निगम की ओर से लगे कैंप के दौरान दी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर बकाया राशि बढ़ती जा रही थी। कई उपभोक्ता आर्थिक तंगी के कारण समय पर बिल जमा नहीं कर पा रहे थे, जिससे उन पर ब्याज और विलंब शुल्क का बोझ लगातार बढ़ रहा था।
ऐसे में लोगों की मुश्किलों को देखते हुए बिजली निगम ने बकाया राशि के निपटारे के लिए विशेष छूट योजना शुरु की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में राहत तो मिलेगी ही साथ ही पहली बार मूलधन में भी छूट का लाभ मिलेगा। विद्युत बकाया बिलों में छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

यह योजना एक दिसंबर 2025 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। प्रथम चरण में एक दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक ब्याज में 100 प्रतिशत और मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दूसरे चरण में एक जनवरी 2026 से लेकर 31 जनवरी 2026 का चलेगा। इसमें ब्याज 100 प्रतिशत और मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तीसरा चरण एक फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक होगा, जिसमें ब्याज 100 प्रतिशत और मूलधन पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सीमित अवधि वाली योजना का लाभ अवश्य उठाएं और अपने बिजली कनेक्शन को नियमित स्थिति में लाएं। विभाग की ओर से सभी उपकेंद्रों और कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, जहां उपभोक्ता अपनी बकाया राशि और छूट विवरण के प्रक्रिया की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें