फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम की तैयारी शुरू

Fri, 31 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज के शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर आयोजित बैठक में तय की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
विज्ञापन


डुमरियागंज। नगर पंचायत के शाहपुर स्थित हिंदू भवन में बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती अभियान के तहत 11 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर तैयारी बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों और कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा प्रत्येक समिति को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस अटूट राष्ट्रभाव से देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना से हमें भी समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाह्न करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस दौरान डाॅ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, नीरजमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें