फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी तट पर लगने वाले मेले की तैयारी शुरू

Mon, 29 Dec 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। मौनी अमावस्या स्नान पर एक माह तक लगने वाले माघ मेला की तैयारी नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस पटवारी ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर बांसी कस्बे में राप्ती नदी तट पर एक माह का माघ मेला लगता है। इस माघ मेला की शुरुआत 17 जनवरी से होना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका ने माघ मेला मैदान की सफाई का कार्य शुरू कर दी है। माघ मेला मैदान में भ्रमण के दौरान मो. इदरीस पटवारी ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दुश्वारी न हो इसका ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि झूला व दुकानों के ब्लाॅक में चूना डालकर निशानदेही की जाए। सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले दुकानदार, शो-मैन सहित सभी आगंतुकों को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें