बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर, भरौली, रोहनीभारी व डेगहर में शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एएनएम शारदा देवी ने 10 गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों को टीका लगाया। इसके अलावा एएनएम धर्मावती देवी ने 7 गर्भवती व 18 बच्चों, एएनएम लीला सिंह ने 13 गर्भवती व 20 बच्चों और एएनएम आशामती ने 3 गर्भवती व 17 बच्चों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। साथ ही जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो आदि रोगों के बचाव के लिए टीका लगाया। इस मौके पर मीरा देवी, कविता, अनामिका त्रिपाठी, मीना देवी, आशा कार्यकर्ता सुषमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।