फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवान राम की महिमा का प्रसंग सुनाया

Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मल्हवार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पर सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं मानस विराट संत सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें श्रीराम कथा के प्रथम दिवस शुक्रवार की रात कथा वाचक पं. सियाराम पांडेय ने भगवान राम की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक पंडित सियाराम पांडेय ने बताया कि श्रीराम का भाव सदैव रहने वाली सत्ता है, जिसका न जन्म होता है न मरण। कथावाचक भारद्वाज ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उनके नाम के साथ स्वर्गीय शब्द जुड़ता है, लेकिन जब अवतारी पुरुष अपनी लीला समाप्त कर इस धरा से प्रस्थान करते हैं तो उनके नाम के साथ स्वर्गीय नहीं लगता, क्योंकि उनकी सत्ता अविनाशी और निराकार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें