फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वु

Tue, 24 Nov 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बांसी के टेकधर नगर मोहल्ले स्थित सिख गुरुद्वारे और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौगढ़ में विशेष धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन

सबद-कीर्तन और गुरुबाणी के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर छका। आयोजन में सिख समुदाय के साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी भागीदारी की। बांसी के टेकधर नगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह विशेष दीवान सजाया गया। निशान साहिब की सेवा के बाद ज्ञानी पुष्पेंद्र सिंह ने सबद-कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए मानवता, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित लंगर में हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें