फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबड्डी चैंपियनशिप के लिए खेल चिकित्सक बने प्रदीप

Mon, 05 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए हुआ चयन, 10 से 17 अक्तूबर तक गांधीनगर में लगेगा शिविर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सैनुवा गांव निवासी प्रदीप चौरसिया का चयन प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए खेल चिकित्सक (स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट) के रूप में हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी है। इससे पहले भी वह भारतीय कबड्डी दल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं दे चुके हैं।
चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 10 से 17 अक्तूबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के क्षेत्रीय केंद्र, गांधीनगर में आयोजित होगा। प्रदीप को नौ अक्तूबर को शिविर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिविर में वह खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, चोट से बचाव और उपचार से संबंधित जिम्मेदारियां संभालेंगे। चयनित सदस्यों को शिविर के दौरान अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदीप के चयन पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मो. इब्राहिम, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता समेत खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी। उन्होंने प्रदीप से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें