फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटर कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न

Sat, 31 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को प्रयोगात्मक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी और ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर में भूगोल व रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। वहीं बरसाती यादव इंटरमीडिएट कॉलेज पथरदेइया में भूगोल और पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल में रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देर सायं तक चली। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने परीक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने के साथ-साथ प्रयोगशाला में निर्धारित प्रैक्टिकल भी किया। परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। नकलविहीन परीक्षा के लिएकंट्रोल रूम से सभी विद्यालयों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें