फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से तीन मोहल्लों की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे सैकड़ों घर

Tue, 22 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर-तुलसीपुर मार्ग पर जला टांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
- 15 दिनों से खराब चल रहे 100 केवी ट्रांसफॉर्मर ने तोड़ा दम, भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से बेहाल हुए उपभोक्ता
विज्ञापन

-तुलसीपुर मार्ग, पश्चिम मोहल्ला, ओझा डिहवा व कसेरा मोहल्ला में ठप हुई बिजली आपूर्ति, इन्वर्टर भी बंद हुए
बिस्कोहर। विश्वनाथ नगर वार्ड के बिस्कोहर-तुलसीपुर मार्ग के उत्तर मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने लगा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर सोमवान्देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक जल गया। ट्रांसफॉर्मर के जलते ही तेज आवाज के साथ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे तुलसीपुर मार्ग के आसपास, पश्चिम मोहल्ला, ओझा डिहवा और कसेरा मोहल्ला के सैकड़ों उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण उमस भरी गर्मी और मच्छरों के आतंक के कारण लोग रात भर सो नहीं सके। मंगलवार की सुबह घरों में लगे इन्वर्टर भी पूरी तरह से बंद हो गए, जिससे पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। स्थानीय उपभोक्ता मुस्लिम राईनी, रामदीन यादव, आकाश गुप्ता, पप्पू, उत्तम नाई, गुफरान खान, जुग्गीलाल कसौधन और लालमून प्रजापति आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि यह ट्रांसफॉर्मर पिछले 15 दिन से लगातार खराब चल रहा था। इस संबंध में बिजली विभाग कठौतिया रामनाथ के जेई से कई बार शिकायत की गई और ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग भी की गई थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी ट्रांसफॉर्मर खराब होता था तो शिकायत के बाद बिजलीकर्मी आकर इसे किसी तरह कामचलाऊ बना देते थे लेकिन लोड अधिक होने के कारण इस बार यह पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

-
बोले उपभोक्ता
पिछले 15 दिन से यह ट्रांसफॉर्मर जवाब दे रहा था। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि विभाग तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर यहां स्थापित करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
देवेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड नंबर 15
-
ट्रांसफॉर्मर जलने से हमारे मोहल्ले की स्थिति बदतर हो गई है। रात भर बच्चे गर्मी और मच्छरों के कारण रोते रहे। सुबह होते-होते इन्वर्टर भी पूरी तरह से बैठ गए, जिससे पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार, कसेरा मोहल्ला बिस्कोहर
-
बोले जिम्मेदार
जब-जब ट्रांसफॉर्मर में कोई खराबी आती थी तो उसे तत्काल टीम भेजकर सही करवा दिया जाता था। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए नए ट्रांसफॉर्मर की मांग भेज दी गई है। मंगलवार की शाम या बुधवार की सुबह तक नया ट्रांसफॉर्मर आ जाएगा। इसके तुरंत बाद उसे इंस्टॉल करके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी।
- सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, जेई, बिजली निगम कठौतिया रामनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें