बांसी। अनुरक्षण कार्य को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत पोषण खंड द्वितीय बस्ती के अधिशाषी अभियंता खालिद फजल ने जारी विज्ञप्ति में दी है। उनके मुताबिक, उपकेंद्र बांसी पर 132 केवी मेन बस के अनुरक्षण कार्य के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे और सांय पांच से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र बांसी से निर्गत 33 केवी पोषकों और रुधौली ग्रामीण, पथरा, खैरतिया, बांसी ग्रामीण, महरवाजोत, खेसरहा, मरवटीया, बांसी तहसील, रुधौली तहसील की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।