फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय करेगी जांच की दिशा

Fri, 31 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पॉलिथीन में नवजात शिशु के शव मिलने के मामले में पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही केस और जांच की दिशा और दशा तय होगी। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं आने से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पूरब एक सूखे गड्ढे के पास पाॅलिथीन में एक नवजात शिशु का शव मिला था। इसे कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में गांव निवासी एक विधवा महिला ने खुद को बच्चे की मां बताया और अपने प्रेमी पर इलाज के बहाने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि विधवा होने के बाद से वह पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसका गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। 18 माह तक शादी का झांसा देकर युवक उसका यौन शोषण करता रहा। लगभग आठ महीने पहले जब वह गर्भवती हुई तो उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालता रहा। 23 अक्टूबर को बच्चे के जन्म के बाद शिशु के इलाज की बात कहकर उसे लेकर चला गया। इसके बाद बच्चे गांव के पूरब में पाॅलिथीन में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाने पहुंची महिला ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल गौरव कुमार सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें