पुलिस लाइन सभागार में डायल 112 के साथ बैठक करते एएसपी प्रशांत कुमार। श्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को डायल-112 के कर्मियों की बैठक हुई। इसमें एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने संयुक्त रूप से पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यालय के निर्देशानुसार कुशल और दक्षता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा कर उन्हें अपने कार्यों में और अधिक सजग और दक्ष बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस कर्मियों ने अपने कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से करने के लिए संकल्प लिया।