फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रन फॉर यूनिटी में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़

Sat, 31 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइंस से हाइडिल और साड़ी तिराहा होते हुए निकली दौड़, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पुलिस लाइंस से शुरू होकर हाइडिल तिराहा पहुंची। इसके बाद साड़ी तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइंस में समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया। इसमें पुलिस लाइंस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें