फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

Wed, 20 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय के सामने अज्ञात वाहन ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइंस में आखिरी सलामी देने के बाद कड़ी सुरक्षा में वाहन से उनके मूल निवास देवरिया जनपद के लिए रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के भलुवानी थाना क्षेत्र के गडेर गांव निवासी बिहारी लाल (49) पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात थे। अभी कुछ दिन पहले ही गैर जनपद से स्थानांतरण के बाद सिद्धार्थनगर आए थे और पुलिस लाइंस में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रही है कि मंगलवार को वह किसी काम से निकले थे। इसी बीच जनपद न्यायालय के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन और अन्य अधिकारियों ने कांधा देकर शव को वाहन में रखवाया और कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गडेर उनके गांव भेजा गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा। घटना की जानकारी के बाद परिवार को जानकारी दे दी गई थी। सूचना के बाद परिवार व गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें