शोहरतगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर बानगंगा में स्नान करने के दौरान डूब रही एक किशोरी को पुलिस के जवानों ने बचा लिया है। जवानों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल क्षेत्र की एक किशोरी परिजन के साथ बानगंगा में स्नान करने आई थी। दक्षिण घाट की तरफ स्नान करने के दौरान किशोरी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।