फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चेकिंग के बाद मिला प्रवेश, परीक्षा के सवालों ने छुड़ाया पसीना

Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में डीएलएड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
- जय किसान इंटर कॉलेज सहित जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
विज्ञापन

धेंसा। डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में डीएलएड प्रशिक्षण 23, तृतीय सेमेस्टर परीक्षा सोमवार को तीन पालियों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा में रेगुलर 550 पंजीकृत में 538 और बैक पेपर सत्र 21-22 के 26 परीक्षार्थियों में 26 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में 11:30 बजे से 12:30 तक संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा में रेगुलर पंजीकृत 550 में संस्कृत में 519 एवं उर्दू विषय में 17 उपस्थित और बैक पेपर सत्र 21-22 में पंजीकृत में परीक्षार्थी उपस्थित एवं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली दो बजे से तीन बजे तक आयोजित की गई। कंप्यूटर विषय की परीक्षा में रेगुलर 550 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 538 उपस्थित रहे जबकि बैंक पेपर सत्र 19, 21, 22 के 28 पंजीकृत परीक्षार्थी में 24 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी , मौलाना अब्दुल कलाम आजाद शिक्षण संस्थान कदिराबाद, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर, सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना, वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय महदेइया लोटन, सर्वजीत कौशल पब्लिक महाविद्यालय पेंडारी सहित 11 महाविद्यालय के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। डायट प्रवक्ता अनुराग कुमार श्रीवास्तव और धर्मेंद्र कुमार, यूनुस खान केंद्र व्यवस्थापक जयराम यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें