फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी पुलिसिंग : स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शिक्षकों से किया संवाद

Fri, 09 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिश्रौलिया और उसका बाजार के दो विद्यालयों में यातायात नियमों व आत्मरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

- आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए सीपीयू टीम का नंबर उपलब्ध कराया
सिद्धार्थनगर। स्कूल के बच्चों की सुरक्षा और आवागमन को व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मिश्रौलिया और उसका बाजार थाना क्षेत्र के दो विद्यालयों में पुलिस टीम ने जनसंवाद और गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संवाद कर बच्चों के आने-जाने के लिए निर्धारित यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने और आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के महुई स्थित श्रीधर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य से संवाद किया। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी उपलब्ध कराया गया। अभियान में उपनिरीक्षक धर्मराज और महिला आरक्षी कीर्ति शामिल रहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में उसका बाजार थाना क्षेत्र के महुआ स्थित हरि प्रसाद एकेडमी में भी जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के आवागमन के दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के बारे में बताया गया। इस दौरान सीपीयू टीम प्रभारी का संपर्क नंबर भी दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें