सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया पुलिस ने बुधवार को महुई नानकार गांव में संचालित लाइसेंसी पटाखा दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान के लाइसेंस, आतिशबाजी सामग्री के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामदेव ने दुकानदार उसमान अली निवासी महुई नानकार को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।