फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवरलोड टेंपो और बिना हेलमेट चालकों पर चला पुलिस का शिकंजा

Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के चालान
विज्ञापन

- क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और मानक नंबर प्लेट लगाने की चेतावनी
जोगिया। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को जोगिया उदयपुर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड टेंपो, बिना मानक नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान किए गए।
ट्रैफिक प्रभारी अजय यादव के नेतृत्व में चले अभियान में टेंपो चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने, वाहन पर मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जिन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके चालान किए गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक प्रभारी अजय यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस के शिव यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें