- चिह्नित हॉटस्पॉट और मतदान केंद्रों के आसपास की गई पैदल गश्त
सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने अपने-अपने सर्किल और थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान चिह्नित हॉटस्पॉट, मतदान केंद्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।